Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-19 00:00

One Sun, One World, One Grid: India’s global climate vision

साथियों हम सब जानते हैं अक्सर कार्बन एमिशन की जिम्मेदारी गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है। यहां बहुत सारे ग्लोबल साउथ के मेरे साथी बैठे हैं। जबकि ऐतिहासिक सच्चाई यह है आज भी प्रति व्यक्ति कार्बन एमिशन में भारत का योगदान ग्लोबल एवरेज के आधे से भी कम है। विकसित देशों में भारत की तुलना में छह गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन एमिशन हो रहा है। छह गुना ज्यादा। भारत यह तथ्य मजबूती के साथ वैश्विक मंचों पर रखता है और मैं हर भारतवासी से कहूंगा आप भी दम दिखाइए। हमने अपनी परंपराओं और उनकी ताकत को भी दुनिया के सामने रखा है। इन्हीं विषयों को लेकर पेरिस में कॉप 21 के दौरान हमने कन्वीनिएंट एक्शन कंटिन्यूटी फॉर चेंज। उस बुक को भी ल्च किया था। हम दुनिया को साथ लेकर पर्यावरण सुरक्षा के नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं। वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड की सोच हो या इंटरनेशनल सोलर अलायंस सीडीआरआई ग्लोबल बायोफल एनायंस इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस मिशन लाइफ लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट ऐसा हर एक मंच क्लाइमेट और एनवायरमेंट पर भारत के डेडिकेटेड कमिटमेंट का प्लेटफार्म बन रहा है।