Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-19 00:00

India’s clean mobility revolution is here! PM Modi showcases the big shift

साथियों भारत आज क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और यह दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। यह क्लीन मोबिलिटी के एक नए युग की शुरुआत है। साथियों, 12 वर्षों में हमारे देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या में करीब 90 900 गुना का इजाफा हुआ है। 950 2014 से पहले के साल में भारत में 3000 से भी कम ईवी की बिक्री थी। 3000 वही पिछले साल करीब 25 लाख ईवी भारत में बिकी है। यानी ईवी रिवोल्यूशन के इस अवसर को भारत पूरी ताकत से अपना रहा है और इसे पर्यावरण की भी मदद हो रही है। हमारे हाईवेज और एक्सप्रेसवेज पर फास्ट ट्रैक की आधुनिक व्यवस्था से भी टोल बूथ पर वेटिंग कम हुआ है। इससे टोल बूथ पर जो फ्यूल वेस्ट होता है वो बंद हुआ है। साथियों 2014 तक हमारे देश के पांच शहर में करीब 250 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क था। यह भी मेरे वकील मित्र याद रखें। 2014 के पहले सिर्फ पांच शहरों में 250 किलोमीटर से कम आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चल रही है और भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है जिनके पास 1000 किलोमीटर से ज्यादा का मेट्रो नेटवर्क है। साथियों रेलवेेज का लगभग 100% शत प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन होने से भी करोड़ों करोड़ लीटर डीजल जलने से बचा है। पर्यावरण की रक्षा हुई है। इसी महीने कुछ दिन पहले करीब 3000 किलोमीटर लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया है। इस पर चलने वाली हर ट्रेन एक बार में सैकड़ों ट्रक का लोड लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रही है। डबल स्टक कंटेनर मालगाड़ी का संचालन अपने आप में ऐतिहासिक है। आप कल्पना कर सकते हैं कि इससे कितने बड़े लेवल पर पर्यावरण की भी मदद होती है। साथियों देश में आज करीब 5000 कि.मी. लंबे वाटर वेज पर ट्रांसपोर्टेशन होने लगा है। जो सबसे ज्यादा एनवायरमेंट फ्रेंडली मोबिलिटी है। इन पर चलने वाला एक स्टैंडर्ड इनलैंड वेसल एक यात्रा में दर्जनों ट्रक के बराबर लोड ले जाता है। इससे भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ी सहायता मिल रही है। साथियों, अकेले मोबिलिटी सेक्टर में यह सारे बदलाव इस बात के गवाह हैं कि हमारा डेवलपमेंट स्पीडी भी है और सस्टेनेबल भी है।