Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-19 00:00

A new chapter of youth empowerment begins at Rozgar Mela!

[संगीत] दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती बड़ी इकॉनमी भारत। [संगीत] भारत बीते 12 वर्षों से लगातार अपने सपनों, संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत की हर उपलब्धि के केंद्र में है भारत के युवा और उनकी अटूट संकल्प शक्ति और जब राष्ट्र सेवा का अवसर स्वयं सरकार में हो तब संकल्प मिशन मोड में बदलता है। यही कारण है कि रोजगार मेला आज पारदर्शी समयबद्ध भर्ती और युवा सशक्तिकरण का एक राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 20वें रोजगार मेले में 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। चयनित युवा, गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, भारतीय रेल, स्वास्थ्य विभाग, वित्त मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, [संगीत] रक्षा मंत्रालय, डाक विभाग तथा केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में विभिन्न पदों पर सेवाएं देंगे। देश के कोने-कोने से चुने गए यह युवा बनेंगे। कहीं सुरक्षा की ढाल, कहीं स्वास्थ्य का भरोसा, कहीं बैंकिंग की गति, कहीं शिक्षा की नीव, कहीं रेल की रफ्तार, तो कहीं राजस्व प्रशासन के माध्यम से देश की ताकत। यह सभी कर्मयोगी [संगीत] बनेंगे विकसित भारत 2047 के अहम भागीदार। विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका [संगीत] है। इतना ही नहीं विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी भी मेरे देश का युवा है। और इसलिए हमें विकसित भारत के लक्ष्य को युवाओं के साथ जोड़ के आगे बढ़ाना है। टेक्नोलॉजी आधारित सिस्टम, निष्पक्ष चयन और मातृभाषा [संगीत] में परीक्षा की सुविधा ने हर क्षेत्र और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के [संगीत] लिए अवसरों का दायरा बढ़ा दिया है। साथ ही सरकारी नौकरी में चयनित युवा आज के समय की जरूरत के हिसाब से बेहतर भूमिका निभा सकें। इसीलिए मिशन कर्म योगी [संगीत] के आई गॉट प्लेटफार्म पर 1.7 करोड़ से अधिक लर्नर्स और 8 करोड़ से अधिक कोर्स कंप्लीशंस हर कर्मचारी को फ्यूचर रेडी सक्षम और सिटीजन सेंट्रिक बना रहे हैं। भारत सरकार का हर नया कर्मयोगी [संगीत] ईमानदारी, दक्षता और सेवा के साथ विकसित भारत की आर्थिक नीव को और मजबूती देगा। क्योंकि जब युवा कर्तव्य से जुड़ता है, राष्ट्र निर्माण की शक्ति और बढ़ती है। रोजगार मेला नियुक्ति से राष्ट्र निर्माण तक।