Keeping the reform express on full speed - here’s how PM assured the youth of opportunities!
साथियों युवाओं के लिए नए अवसर तभी बनते हैं जब देश की इकॉनमी आगे बढ़ती है। जब इन्वेस्टमेंट बढ़ता है, नए उद्योग लगते हैं और नए सेक्टर्स का विस्तार होता है। आज भारत तेजी से ग्रो करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस फाइनेंसियल ईयर की पहली तिमाही में भारत की ग्रोथ्स रेट 7.8% रही है। इन्वेस्टमेंट में करीब 12% की बढ़ोतरी हुई है। रेटिंग एजेंसियां भारत की रेटिंग सुधार रही है। और यह प्रगति ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया अनेक अनिश्चितताओं से गुजर रही है। भारत की इस ग्रोथ के पीछे बीते वर्षों के रिफॉर्म्स का बड़ा योगदान है। आपको अपने कार्यकाल में निरंतर रिफॉर्म्स को और गति देनी है। टैक्स और कंप्लायंसेस को सरल बनाना हो। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाना हो, एजुकेशन और स्किलिंग में रिफॉर्म हो या नए सेक्टर्स को इनोवेशन के लिए खोलना हो या ई ऑफ लिविंग की बात हो हर स्तर पर देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस का लगातार फुल स्पीड में चलना जरूरी है। और सरकारी कर्मचारी होने के नाते वर्तमान और आने वाले वर्षों में इसमें आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी।