‘Put youth aspirations first’ - this is PM’s conviction!
साथियों मैंने कुछ दिन पहले कहा था सूरज हमारा हो समंदर भी हमारा हो सूरज हमारा हो समंदर भी हमारा हो नाव हमारी हो नाव हमारी हो नाविक भी हमारा हो लहरों पर विजय लिखें लहरों पर विजय लिखें वो हौसला हमारा हो। आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए यह जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं। मेरा फ्री आग्रह होगा। आपका हर निर्णय हर फाइल पर किया गया सिग्नेचर युवा एस्पिरेशंस को आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए। आपको अपने कार्यकाल में देखना होगा। युवाओं के रास्ते की बाधाएं हटे। उनके आइडियाज को आगे बढ़ाने का अवसर मिले। इनोवेशन से इन्वेस्टमेंट बढ़े। और इन्वेस्टमेंट से एंप्लॉयमेंट के नए अवसर बने। साथियों अब आप स्वयं सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनना जा रहे हैं। इसलिए आपका प्रयास हो कि जिन परेशानियों से आप गुजरे हैं या जिन परेशानियों से आपके माता-पिता को गुजरना पड़ा है उनसे दूसरे युवाओं को ना गुजरना पड़े।