Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-17 00:00

India’s semiconductor story is taking off! SEMICON India displays the ambitions..

सेमीकॉन इंडिया का यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इसका पहला एडिशन 2022 में हुआ था और तब से हम हर वर्ष मिलते हैं। लेकिन हर वर्ष हमारी चर्चा का विषय बदलता गया है। जब पहला एडिशन हुआ था, तब हमने पॉलिसी पर बात की थी। इसके बाद के एडिशंस में बात आगे बढ़ी। अगले एडिशंस में हम प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने लगे। फाइल पर साइन से लेकर शिलान्यास की बातें होने लगी। पिछले साल हमने पायलट लाइंस और टेस्ट चीज पर चर्चा शुरू की। कैसे भारत की यूनिट से पहले सैंपल निकलने शुरू हुए इस पर बात की और इस साल हम कमर्शियल प्रोडक्शन की बात कर रहे हैं। अब भारत के प्लांट से निकलकर हमारी चिप्स देश और दुनिया के कस्टमर्स तक पहुंचना शुरू हुई है। और अभी-अभी मोहाली और सूरत में दो और प्लांट्स में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो रहा है। मैं उनको भी बधाई देता हूं। फ्रेंड, किसी भी देश के लिए इतने कम समय में यहां तक पहुंचना आसान नहीं है। यह सेक्टर ऐसा नहीं है। कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। इसमें टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटीज बनाने में दशकों लगते हैं। दुनिया में जहां भी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बने हैं। वहां यह पूरा इकोसिस्टम दशकों की मेहनत के बाद तैयार हुई है। लेकिन भारत ने आपके सहयोग से चिप डिजाइन हो, मैन्युफैक्चरिंग हो, इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, मटेरियल इकोसिस्टम, टेस्टिंग कैपेबिलिटी हो, इन सभी पर एक साथ काम किया और सफलता हासिल करके दिखाई है। हमारी इस यात्रा में बहुत बड़े स्टेक होल्डर्स आप सभी इंडस्ट्री लीडर्स रहे हैं। आप भारत की सफलता के पिलर्स हैं। आप हमारी इस जर्नी के पार्टनर्स हैं।