Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-17 00:00

PM reveals the backstory of Bharat being a preferred destination for investors!

साथियों आज की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के सामने एक और बड़ा विषय एनर्जी सिक्योरिटी का भी है। एआई के लिए जो चिप्स बन रही हैं उनका इस्तेमाल एआई डाटा सेंटर्स में हो रहा है। इन डाटा सेंटर्स में हजारों हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर एक साथ काम कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी मात्रा में डाटा प्रोसेस कर रहे हैं। जैसेजैसे एआई का विस्तार होगा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत भी उसी गति से बढ़ेगी। और कंप्यूटिंग पावर जितनी बढ़ेगी बिजली की जरूरत भी उतनी ही ज्यादा होती जाएगी। इसलिए पावर सेक्टर में निवेश भी बहुत जरूरी है। हमारे प्लांट जहां है वहां पर समय पर बिजली मिले। जरूरत के समय जरूरत की मात्रा में मिले। यह बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए भारत आज पावर सेक्टर में भी बहुत बड़ा निवेश कर रहा है। बीते दशक में हमारी इंस्टॉल सोलर एनर्जी कैपेसिटी करीब 2 गीगावाट से बढ़कर 160 गीगावाट से ज्यादा हो गई है। दो से 160 न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस सेक्टर को प्राइवेट प्लेयर्स के लिए खोला गया है। हम स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर पर भी काम कर रहे हैं। बीते एक दशक में भारत ने अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी एक्सपेंड किया है। साथियों भारत में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का यह विस्तार हमारे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए भी एक बड़ी स्ट्रेंथ है। भारत हर वह कदम उठा रहा है जो हमें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का एक प्रेफर्ड डेस्टिनेशन बनाए।