PM Modi’s remarks during 20th Rozgar Mela via video conferencing
मेरे प्यारे युवा साथियों देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। इन खुशियों के बीच आज का दिन हजारों परिवारों के जीवन में एक नई खुशी लेकर आया है। आज देश के 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। आज आप जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे आपकी मेहनत तो है ही। साथ ही आपके माता-पिता और आपके परिवार जनों की भी तपस्या है। मैं आप सभी युवा साथियों को और आपके परिवार जनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जीवन की इस नई शुरुआत के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। साथियों आज आप सभी एक ऐसे समय में भारत सरकार से जुड़े हैं जब देश एक बहुत बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और यह लक्ष्य है 2047 तक विकसित भारत बनाने का इसमें आप जैसे युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। सरकार में रहते हुए आपको हर वह निर्णय लेना है जो विकसित भारत के अभियान को आत्मनिर्भर भारत के अभियान को निरंतर सशक्त करें। युवा होने के नाते विशेष तौर पर अन्य युवाओं के प्रति आपकी विशेष जिम्मेदारी है। आज आप देख रहे हैं हमारे युवाओं के टैलेंट और स्किल्स ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है। दुनिया को हमारे इनोवेटर्स, हमारे एंटरप्रेन्यर्स और हमारी युवा शक्ति से बहुत उम्मीदें हैं। अभी कुछ दिन पहले ही ब्रिक्स समिट संपन्न हुई। भारत का प्रयास रहा है कि ब्रिक्स कोऑपरेशन केवल सरकारों तक सीमित ना रहे। हमारे एंटरप्रेन्यर्स, हमारे किसान, हमारी महिलाएं, हमारे युवा हर कोई इस पार्टनरशिप का सक्रिय भागीदार बने। इसी सोच के साथ ब्रिक्स कनेक्ट और ब्रिक्स एमएसएमई कोपरेशन पोर्टल की भी पहल की गई है। साथियों भारत ने बीते कुछ वर्षों में करीब 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी किए हैं। यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स एफटीए हमारे युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार बना रहे हैं। इस तरह के ट्रेड एग्रीमेंट से हमारे एंटरप्रेन्यर्स के लिए नई पार्टनरशिप्स के रास्ते खुलते हैं। नए मार्केट्स के रास्ते खुलते हैं। और हमारे युवाओं के लिए करियर में नई पॉसिबिलिटीज बनती है। साथियों, बीते वर्षों में भारत सरकार का निरंतर जोर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने पर रहा है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी स्किल इंडिया मिशन प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना या अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने का प्रयास हमारी कोशिश है कि युवाओं की पढ़ाई और उनकी स्किल्स बदलती इकोनमी की जरूरतों के साथ चले। जैसे एक उदाहरण है पीएम सेतु इस योजना के माध्यम से ₹000 करोड़ के निवेश से 1000 सरकारी आईटीआई को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसमें इंडस्ट्री की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। साथियों भारत के युवाओं के सामर्थ्य की एक और तस्वीर हमारे स्टार्टअप इको सिस्टम में दिखाई देती है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। और भारत की स्टार्टअप स्टोरी अब केवल बड़े शहरों की कहानी नहीं है। आज करीब आधे रिकॉग्नाइज स्टार्टअप्स टिएर टू और टिएर थ्री शहरों में है। यानी आज गांव, कस्बे और छोटे शहर का युवा भी भारत की नई इकॉनमी में अपनी भूमिका बड़ी बना रहा है। छोटे शहरों के हमारे युवा अपने आइडियाज पर काम कर रहे हैं। नई कंपनीज बना रहे हैं। और अपने साथ दूसरे युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर तैयार कर रहे हैं। साथियों, हमारा प्रयास है कि प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़े। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की गई है। इस योजना पर करीब ₹1 लाख करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना की मदद से करीब 2 करोड़ युवाओं को पहली बार वर्क फोर्स का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं का ₹15,000 तक का इंसेंटिव भी दिया जा रहा है। नए रोजगार पैदा करने वाले एंप्लॉयर्स को भी सरकार प्रोत्साहन दे रही है। यानी देश में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। साथियों, युवाओं के लिए नए अवसर तभी बनते हैं जब देश की इकॉनमी आगे बढ़ती है। जब इन्वेस्टमेंट बढ़ता है, नए उद्योग लगते हैं और नए सेक्टर्स का विस्तार होता है। आज भारत तेजी से ग्रो करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस फाइनेंसियल ईयर की पहली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8% रही है। इन्वेस्टमेंट में करीब 12% की बढ़ोतरी हुई है। रेटिंग एजेंसियां भारत की रेटिंग सुधार रही है। और यह प्रगति ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया अनेक अनिश्चितताओं से गुजर रही है। भारत की इस ग्रोथ के पीछे बीते वर्षों के रिफॉर्म्स का बड़ा योगदान है। आपको अपने कार्यकाल में निरंतर रिफॉर्म्स को और गति देनी है। टैक्स और कंप्लायंसेस को सरल बनाना हो। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाना हो, एजुकेशन और स्किलिंग में रिफॉर्म हो या नए सेक्टर्स को इनोवेशन के लिए खोलना हो या ई ऑफ लिविंग की बात हो हर स्तर पर देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस का लगातार फुल स्पीड में चलना जरूरी है। और सरकारी कर्मचारी होने के नाते वर्तमान और आने वाले वर्षों में इसमें आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। साथियों, मैंने कुछ दिन पहले कहा था। सूरज हमारा हो समंदर भी हमारा हो सूरज हमारा हो समंदर भी हमारा हो नाव हमारी हो नाव हमारी हो नाविक भी हमारा हो लहरों पर विजय लिखे लहरों पर विजय लिखे वो हौसला हमारा हो आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए यह जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं। मेरा फ्री आग्रह होगा आपका हर निर्णय हर फाइल पर किया गया सिग्नेचर युवा एस्पिरेशंस को आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए। आपको अपने कार्यकाल में देखना होगा। युवाओं के रास्ते की बाधाएं हटे। उनके आइडियाज को आगे बढ़ाने का अवसर मिले। इनोवेशन से इन्वेस्टमेंट बढ़े। और इन्वेस्टमेंट से एंप्लॉयमेंट के नए अवसर बने। साथियों अब आप स्वयं सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनना जा रहे हैं। इसलिए आपका प्रयास हो कि जिन परेशानियों से आप गुजरे हैं या जिन परेशानियों से आपके माता-पिता को गुजरना पड़ा है उनसे दूसरे युवाओं को ना गुजरना पड़े। जो तकलीफें आपके मां-बाप ने सही है। जो तकलीफें कभी आपको सहनी पड़ी है, वह अब हमारे देश के किसी नागरिक को सहनी ना पड़े। यह काम आपको सरकारी व्यवस्था में आते ही करना चाहिए। साथियों आज देश में हर क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। आप लगातार सीखते हुए यहां तक पहुंचे हैं। अब यहां से निरंतर सीखते रहने की एक नई यात्रा शुरू हो रही है। आपको लगातार अपनी स्किल्स को बेहतर करना है। नई टेक्नोलॉजी और नए सिस्टम को समझना है। मिशन कर्म योगी इसी उद्देश्य को पूरा करने में आपकी मदद करता है। आई गॉड कर्म योगी प्लेटफार्म पर आज 1 करोड़ 70 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी जुड़ चुके हैं। और आप जैसे नए साथियों के लिए कर्मयोगी प्रारंभ को विशेष रूप से तैयार किया गया है। आप जितना खुद को बेहतर बनाएंगे उतना ही बेहतर देश के नागरिकों की सेवा कर पाएंगे। साथियों आपको एक और बात हमेशा याद रखनी है। सरकार की असली ताकत देश के नागरिकों का विश्वास होता है। आप किसी भी मंत्रालय में हो, किसी भी विभाग में हो, आपका काम किसी ना किसी रूप में देश के सामान्य नागरिक के जीवन को छुएगा। किसी बुजुर्ग की पेंशन आपके काम से आगे बढ़ेगी। किसी विद्यार्थी की स्कॉलरशिप आपकी जिम्मेदारी से जुड़ी होगी। किसी किसान को मिलने वाली सुविधा आपके डिपार्टमेंट हो में से हो जात हो जाती होगी। हो सकता है किसी नागरिक के लिए आप ही सर का सरकार का चेहरा हो। आपका व्यवहार, आपकी संवेदनशीलता, आपकी एफिशिएंसी, आपकी ईमानदारी इन सब से तय होगा कि उस नागरिक का सरकार के साथ अनुभव कैसा रहता है। इसलिए साथियों सरकारी सेवा में हमारा मंत्र होना चाहिए। नागरिक देवो भव नागरिक देवो भव नागरिक की सेवा राष्ट्र की सेवा है। आपकी सफलता तब और बड़ी होगी जब आपके काम से किसी नागरिक का जीवन आसान होगा। मुझे विश्वास है आप जहां भी रहेंगे जिस भी विभाग में रहेंगे कर्तव्य और सेवा भाव से अपने दायित्व को निभाते रहेंगे। मैं एक बार फिर आप सभी को बधाई देता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद। नमस्कार।