Announcement
Narendra Modi  ·  2026-09-17 12:14

X @narendramodi

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार। प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम नई ऊर्जा और तेज गति से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमारे लिए अमूल्य हैं। इनसे जनसेवा के हमारे प्रयासों को और बल मिलता है। जनभागीदारी के साथ भारतवर्ष की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के संगम से हम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

@rashtrapatibhvn

[quoting @rashtrapatibhvn: "प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।"]

Notes

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार। प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम नई ऊर्जा और तेज गति से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमारे लिए अमूल्य हैं। इनसे जनसेवा के हमारे प्रयासों को और बल मिलता है। जनभागीदारी के साथ भारतवर्ष की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के संगम से हम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। @rashtrapatibhvn [quoting @rashtrapatibhvn: "प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।"]