Announcement
Narendra Modi  ·  2026-09-17 12:19

X @narendramodi

स्नेहपूर्ण संदेश के लिए आपका हृदय से आभार, माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी। आपके द्वारा व्यक्त की गई भावनाएं मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान हैं।

कोटि-कोटि देशवासियों की प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश आज विकास के नित-नए मानदंड गढ़ रहा है। उनके सहयोग और आशीर्वाद से हम पूरी निष्ठा के साथ भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

@ombirlakota

[quoting @ombirlakota: "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

आपके नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढाँचे के विस्तार और जनकल्याण की दिशा में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

25 वर्षों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और देश के कमज़ोर - वंचित जन के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध हुआ है।

राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित आपका कर्मशील जीवन करोड़ों देशवासियों को विकसित भारत के ध्येय की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।

@narendramodi"]

Notes

स्नेहपूर्ण संदेश के लिए आपका हृदय से आभार, माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी। आपके द्वारा व्यक्त की गई भावनाएं मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान हैं। कोटि-कोटि देशवासियों की प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश आज विकास के नित-नए मानदंड गढ़ रहा है। उनके सहयोग और आशीर्वाद से हम पूरी निष्ठा के साथ भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। @ombirlakota [quoting @ombirlakota: "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढाँचे के विस्तार और जनकल्याण की दिशा में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। 25 वर्षों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और देश के कमज़ोर - वंचित जन के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध हुआ है। राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित आपका कर्मशील जीवन करोड़ों देशवासियों को विकसित भारत के ध्येय की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। @narendramodi"]