Engineers turn dreams into reality! PM Modi’s special Engineers day message
[संगीत] इंजीनियर सिर्फ मशीन नहीं बनाते। वे सपनों को हकीकत में बदल देने वाले कर्मयोगी होते हैं। [संगीत] मैं भारत के हर इंजीनियर की सराहना करता हूं। भारत में कई ऐसे इंजीनियर हुए जिन्होंने अकल्पनीय को कल्पनीय बनाया और इंजीनियरिंग की दुनिया में चमत्कार कहे जाने वाले उदाहरण प्रस्तुत किए। महान इंजीनियर्स की हमारी विरासत में एक ऐसा रत्न भी हमें मिला जिसके कार्य आज भी लोगों को अचंभित कर रहे हैं और वे थे भारत रत्न डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया। उन्हीं की याद में 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए हमारे देश के इंजीनियर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। मैं इस अवसर पर सभी इंजीनियरों को उनकी निर्माण [संगीत] शक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं।