Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-13 00:00

PM's closing remarks: BRICS Session on Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability

नेस अलायंस विश्व भर में हमारी नारी शक्ति को दर्शाता है। आपकी महत्वपूर्ण रिपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अब हम समापन की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। फ्रेंड्स, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर मैं आप सभी की सक्रिय सहभागिता और मूल्यवान योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपके महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने हमारे सहयोग को व्यापकता भी दी है और गहराई भी दी है। आप सब की मौजूदगी ब्रिक्स की बढ़ती रेलेवेंस, ओपननेस और इंक्लूसिवनेस का प्रमाण है। पिछले दो दिनों की हमारी चर्चाओं ने हमारा विश्वास और मजबूत किया है कि ब्रिक्स केवल देशों का समूह नहीं सॉलशंस का एक इको सिस्टम है। हम आशा करते हैं इस समिट से उसमें एडप्ट किया गया न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन हमारे शेड विजन और फ्यूचर कोपरेशन को स्पष्ट दिशा देगा। हमें सभी आउटकम्स को समयबद्ध एक्शन और लास्ट माइल इंपैक्ट से जोड़ना होगा। हमारे फ्रेमवर्क्स फाइल से आगे बढ़कर रियल लाइफ में इंपैक्ट पैदा करें। इसके लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। साथियों ब्रिक्स अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है। अब दुनिया हमसे केवल आइडियाज और कमिटमेंट्स नहीं कंक्रीट रिजल्ट्स की अपेक्षा करता है। मुझे विश्वास है कि हम साझा प्रयासों से इन अपेक्षाओं पर जरूर खरे उतरेंगे। मैं ब्रिक्स के अगले होस्ट के तौर पर चीन को एक बार फिर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। न्यू दिल्ली समिट को सफल बनाने के लिए मैं आप सभी का और आप सब की टीम्स का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। आप सभी की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं। आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। [प्रशंसा]