Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-12 00:00

PM Modi concludes the BRICS Summit 2026 with key remarks, catch up!

हमारे समक्ष ब्रिक्स न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 का ड्राफ्ट प्रस्तुत है। इसमें हमारी चर्चाओं का सार प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय विषयों पर हमारे दृष्टिकोण शामिल है। साथ ही ब्रिक्स कोऑपरेशन को और सुदृप्त करने की प्राथमिकताएं समाहित है। यदि किसी सदस्य को कोई आपत्ति ना हो तो मैं डिक्लेरेशन को एडप्ट करने का प्रस्ताव रखता हूं। किसी सदस्य की ओर से आपत्ति व्यक्त नहीं की गई है। न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को सर्वस्मति से ऐड अप किया जाता है। [प्रशंसा] एक्सीलेंसीज डिस्टिंग्विश पार्टिसिपेंट्स दिस ईयर मार्क्स टू डिकेड्स ऑफ द ब्रिक्स जर्नी टू कमरेट दिस इंपॉर्टेंट माइलस्टोन द गवर्नमेंट ऑफ इंडिया इज इशूइंग टू पोस्टेज स्टैंप्स। आई नाउ रिक्वेस्ट प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी टू रिलीज द पोस्टेज स्टैंप्स। [संगीत] मैं सबको रिक्वेस्ट करता हूं जरा अपने टेबल पर इसको प्लीज आप सब से मेरा अनुरोध है कि इसको आप इस प्रकार से खोल करके [प्रशंसा] [प्रशंसा] थैंक यू फ्रेंड्स। आज की हमारी बैठक अत्यंत सार्थक और रचनात्मक रही। हमारे विचारों की विविधता के साथ-साथ ब्रिक्स सहयोग के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता भी स्पष्ट रूप से सामने आई है। आज की चर्चा से स्पष्ट है कि बदलते हुए विश्व का संचालन पुराने संस्थानों से नहीं किया जा सकता। रिप्रेजेंटेशन, रिस्पांसिवनेस और रूल मेकिंग तीनों में सुधार आवश्यक है। हमने इस बात पर भी बल दिया कि भविष्य की टेक्नोलॉजी और उनके नियमों के निर्माण में ग्लोबल साउथ की बराबर भागीदारी होनी चाहिए। निर्णयों और उनके परिणामों के बीच जो दूरी बनी हुई है उसे पार्टनरशिप और कलेक्टिव एक्शन से काम करना होगा। आज एडप किया गया न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन हमारे साझा संकल्प को स्पष्ट दिशा देता है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि इन संकल्पों को ठोस परिणामों में बदले। ब्रिक्स चेयर के रूप में आपके बहुमूल्य योगदान, कंस्ट्रक्टिव स्पिरिच और आपकी प्रतिबद्धता के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इसी के साथ इस सेशन के समापन की घोषणा करता हूं।