Speech
Narendra Modi  ·  2026-09-08 00:00

The future belongs to skilled and AI-ready youth...

साथियों दुनिया तेजी से बदल रही है तो दुनिया की जरूरतें भी बदल रही है और इसी प्रकार हमारी पढ़ाई लिखाई के तौर तरीके भी बदल रहे पहले फोकस सिर्फ डिग्री पर होता था लेकिन अब डिग्री के साथ-साथ किस स्किल पर भी फोकस है। स्किल का महत्व बढ़ रहा है। नौजवानों के पास स्किल हो और वो स्किल समय-समय पर अपग्रेड हो, एक बहुत बड़ी जरूरत बन गई है। और इसलिए आज हम अपनी शिक्षा नीति को शिक्षण और ट्रेनिंग के संस्थानों को नए रूप में ढाल रहे हैं। और इसी भाव के साथ ही मैंने लाल किले से भी युवा शक्ति के लिए दो बड़ी घोषणाएं की है। पहली घोषणा देश की पारंपरिक जरूरत से जुड़ी है। आप सब जानते हैं कि हमारे यहां लाखों नौजवान ऐसे हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। हर साल हमारे मिडिल क्लास परिवारों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा इन बच्चों की कोचिंग पर खर्च हो जाता है। हमारी कोशिश है कि गरीब और मिडिल क्लास के बच्चे की परिवारों के पैसों की बचत हो। और इसलिए अब सरकार स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फ्री कोचिंग व्यवस्था देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। और हिंदुस्तान के बेस्ट टीचर के द्वारा उनके कोचिंग हो। हमारे जो नौजवान अपनी तैयारी कर रहे हैं उनकी कोचिंग का ध्यान सरकार खुद रखेगी। साथियों भारत के नौजवानों को एआई में पारंगत होना उतना ही जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारे नौजवानों की पीढ़ी एआई के लिए तैयार हो। ऐसा नहीं है। एआई सीखने वालों की जरूरत सिर्फ आईटी सेक्टर में है। अगर कोई स्किल को जानता है तो वह खेती के लिए नया एआई सॉल्यूशन बना सकता है। आरोग्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी विकसित कर सकता है। मैन्युफैक्चरिंग की प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है। रोबोटिक्स में अपना स्टार्टअप शुरू कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हमारे पास देश और दुनिया की इंडस्ट्री के लिए एआई को समझने वाले और एआई का इस्तेमाल करने वाले युवा हो। सरकार इसके लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।