India's invincible growth is giving renewed confidence and hope to the world...
[प्रशंसा] साथियों दुनिया के हालात क्या है ये आप सब भली-भांति जानते हैं। दुनिया कॉन्फ्लिक्ट्स और अनसर्टेनिटी के दौर से गुजर रही है। एनर्जी और कमोडिटीज की सप्लाई चेस पर दबाव है। ट्रेड को लेकर भी तनाव है। और यह स्थितियां कई महीनों से बनी हुई है। इसमें भी अप्रैल से जून का क्वार्टर सबसे चैलेंजिंग रहा है। और इसमें भी जब भारत 7.8% से ग्रो करता है [प्रशंसा] तो दुनिया को एक नया भरोसा मिलता है। और यह जो विश्वास है वो मैं यहां आप सभी के चेहरों पर भी साफ-साफ देख रहा हूं। साथियों, भारत पर इस बढ़ते भरोसे का एक और उदाहरण हमारी सोवन रेटिंग्स भी है। हाल में ही जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सोवन रेटिंग्स को एक कैटेगरी में अपग्रेड किया है। [प्रशंसा] अपग्रेड करना तो खुशी की बात है। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है। कि सौभाग्य तीन दशक के बाद आया है। 30 साल के बाद [प्रशंसा] यह दिखाता है कि भारत के ग्रोथ मोमेंटम हमारी मैक्रोइकोनॉमिक स्टेबिलिटी और जो स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स बीते वर्षों में किए हैं उन सबको लेकर दुनिया कितनी आश्वस्त है और मैं फिर कहूंगा होगा कि भारत की यह रिफॉर्म एक्सप्रेस और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी।