Speech
Narendra Modi  ·  2026-08-15 00:00

When women rise, India rises: PM Modi's unbridled support for Nari Shakti!

प्यारे देशवासियों राष्ट्र के निर्माण में आज हमारी बहनों बेटियों का योगदान हम सबके लिए बहुत बड़ा प्रेरणा का कारण बना हुआ है। फाइटर जेट हो या सिविल एिएशन हमारी बेटियां सबसे आगे दिखाई दे रही है। खेल कूद का मैदान हो हमारी बेटियां आगे दिखाई दे रही। स्टेम एजुकेशन में भर्ती होने की प्रक्रिया हो सबसे ज्यादा हमारी बेटियां आगे दिख रही है। आज सेना में भी एनडीए से जो बेटियां निकली है वह बड़े रब के साथ देश की सेना का नेतृत्व करने का सामर्थ्य दिखाने लगी है। सर मेरी बेटियों की ताकत कैसी है? मैं पिछले दिनों सारण में एक सेमीकंडक्टर प्लांट में गया। वहां आदिवासी बेटियां देश के अलग-अलग कोने से आई हुई बेटियां काम कर रही थी। वो उस गांव से आई थी जिन्होंने पासपोर्ट क्या होता है पता तक नहीं था। वह बेटियां विदेशों में गई ट्रेनिंग लेकर के आई और आज चीफ निर्माण का काम कर रही है और बड़े कॉन्फिडेंस मैं जो उनका कॉन्फिडेंस देखा मैं सचमुच में बहुत प्रभावित हुआ था। आज 3 लाख तीन तीन करोड़ तीन तीन करोड़ बहनों को हमने लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया था। उसको पार कर लिया। अब हम 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को लेकर के आगे बढ़ रहे हैं। 3 करोड़ नई लखपति दीदी बनना मतलब ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव मातृशक्ति के द्वारा आने वाला है। मेरे प्यारे देशवासियों आज पंचायतों में नगर पालिका में महानगर पालिका में बहुत बड़ी मात्रा में हमारी महिलाएं जनप्रतिनिधि बन के देश का मार्गदर्शन कर रही है। समस्याओं का समाधान कर रही है। बहुत ही सक्षम नेतृत्व दे रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने पार्लियामेंट में नारी शक्ति मंधन अधिनियम पारित किया था। लेकिन किसी न किसी कारण से राजनीति के अखाड़े में पिछले 40 साल से यह सपना हमेशा राजनीतिक अखाड़े का शिकार हो गया है। मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से आज लाल किले की प्राची से तिरंगे झंडे की छाया में खड़े होकर के प्रार्थना करता हूं, आग्रह करता हूं। आइए उन महिलाओं के सामर्थ्य के पुजारी बनिए। उन महिलाओं के सम्मान में आगे आइए और जल्द से जल्द हमारी माताओं बहनों को 33% विधानसभा और लोकसभा में उनको प्रतिनिधित्व मिले। वे भारत की नीति गणतर के अंदर अपना योगदान दें। समय की मांग है और मैं सभी राजनीतिक दलों से फिर से आग्रह करता हूं आइए महिला आरक्षण लागू करके महिला सम्मान में आप भी जुड़िए आप भी यश लीजिए आप भी क्रेडिट लीजिए लेकिन मेरी माताओं बहनों को हक दीजिए