Speech
Narendra Modi  ·  2026-08-15 00:00

Building India's next generation of sporting champions!

मेरे प्यारे देशवासियों मैं हमेशा कहता आया हूं जो खेले वह खेले जब मैं खेले वो खेलों की बात कर रहा हूं तब मेरे प्यारे देशवासियों आज भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। अब खेल के पोडियम में भारत का राष्ट्रगीत सुनाई देता है। भारत का राजगान सुनाई देता है। भारत का तिरंगा झंडा लहराता दिखाई नजर आ रहा है। टॉप्स योजना ने बहुत बड़ी सफलता पाई है। खेलो इंडिया गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स, बीच गेम्स, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स के लिए कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन, स्पोर्ट्स के लिए न्यूट्रिशन, इन सारे विषयों में भारत अब महारित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नौजवानों के लिए पूरा नया क्षेत्र खिलाड़ी ना बन सके तो उसकी सपोर्ट सिस्टम में भी बहुत बड़ा क्षेत्र खुल रहा है। स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत का प्रदर्शन बेहतर होता रहा है और हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार बनकर के आगे बढ़ रहे हैं और 2030 में कॉमनव्थ गेम्स का को भारत होस्ट करने वाला है। और मेरे साथियों, दुनिया में जो ओलंपिक की खेल होते हैं, करीब 40 प्रकार के गेम होते हैं। और करीब सवा50 350 स्पर्धाएं होती हैं ओलंपिक में। और आपको जानकर के दुख होगा मेरे देशवासियों। मेरे नौजवानों मैं आपको चुनौती देता हूं। मैं आह्वान करता हूं मैं आपकी मदद चाहता हूं। सवा50 जितने स्पर्धाओं में भारत दो तिहाई खेलों में कहीं होता ही नहीं। हमारी मौजूदगी नहीं होती। हम क्वालीफाई नहीं होते हैं। हमने तय किया है कि 2036 में जो ओलंपिक होगा हम चाहते हैं कि वो भारत में हो। लेकिन 2036 में जिन विधाओं में आज भारत खेलता नहीं है, जिन विधाओं में भारत क्वालीफाई नहीं करता है, जिन स्पर्धाओं में भारत ने छोड़ के रखा है, तीन चौथाई हिस्सा हमारे इंतजार कर रहा है, भारत उस पर बल देगा और इसके लिए हम टैलेंट हट का एक अभियान भी चलाना चाहते हैं। हमें अगर 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए, तो आज जो 5 साल 10 साल 15 साल की उम्र के नौजवान हैं, बेटे हैं, उनकी तरफ ध्यान देना होगा। उन बेटियों पर ध्यान देना होगा। और इसलिए पांच से 15 उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव, शहर, शहर, स्कूल, स्कूल एक टैलेंट हंट का अभियान चलाया जाएगा। बच्चों की प्रतिभा को देखा जाएगा और फिर उनको स्पेशल ट्रेनिंग दे के देश के लिए खेलने वाले अच्छे खिलाड़ी बनाए जाएंगे।