Tune in to PM Modi's message to the IIT graduates on life's most cherished lessons!
साथियों आज आप सभी और सारे स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं। लेकिन कुछ तो चलता होगा। हर स्टूडेंट के मन में आने वाले कल की अपनीपनी तस्वीर होगी। कई छात्र अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे। कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी में होगा। कई साथी अपने पहले स्टार्टअप का सपना देख रहे होंगे। किसी ने अगले कॉम्पिटिटिव एग्जाम का लक्ष्य बनाया होगा। हर किसी का रास्ता अलग है। हर किसी का सपना अलग है। लेकिन इन सबके बाद भी एक एहसास ऐसा है जो आप सभी के मन में एक सा होगा। वह दिन याद करिए। जब आपका आईआईटी दिल्ली में पहला दिन था और एक ये आज का दिन है। आप सोच रहे होंगे कि अभी कल की भी तो बात है जब ओरिएंटेशन हुआ था और अब ये कन्वोकेशन का समय भी आ गया तो ओरिएंटेशन से कन्वोकेशन की इस यात्रा का आपको भरपूर सेटिस्फेक्शन भी होगा और साथ ही आप सभी में जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत का उत्साह भी होगा और इसलिए मैं तो यही कहूंगा आज के इस पल को पूरी तरह जी लीजिए। आने वाले समय में जब आप पर बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां होगी तब यहां की पुरानी यादें आपको पुराने दिनों में जरूर ले जाएगी। यह आपको एनर्जीाइज भी करेंग हर हॉस्टल के साथ आपकी मेमोरीज कुमाऊ आरा कारा भिंडी नील कैलाश हिमाद्री [प्रशंसा] इंटर हॉस्टल कंपटीशन के किस्से पुरानी नोकझोंक ऐसा कितना कुछ होगा जो विदा होने से पहले एक बार फिर आप जरूर याद करिए और दोस्तों बात सिर्फ पढ़ाई की नहीं है। यह भी हो सकता है। जीरा सराय का पोहा भी आज कुछ लोगों को बुला रहा हो। [प्रशंसा] [हौसला बढ़ाने की आवाज़] अभी समय तो हो गया है। सतपुरा मैस के पराठे याद आ रहे हो? [प्रशंसा] आप में से कई साथी विंड टी पर भी कुछ और पल भी बिताना चाहते होंगे और विंड टी पर जाए तो मुझे भी याद करना कोई अपने डिपार्टमेंट में एक बार फिर जाना चाहेगा कोई अपने पसंदीदा अड्डे पर कुछ देर और बैठना चाहेगा। और साथियों इन भावुक पलों में मैं एक बात आपसे जरूर कहूंगा। जब जब जीवन आपको पीछे मुड़कर देखने का अवसर देगा तो यह कैंपस लाइफ आपके दोस्त, टीचर्स, मेंटर्स और सपोर्ट स्टाफ जो आपका परिवार बन गए। आपके प्रोफेसर्स जिन्होंने आप जैसी प्रतिभाओं को गढ़ने की जिम्मेदारी उठाई। और आपका यह हिस्ट्री जो धीरे-धीरे आपका अपना घर बन गया। आप अपनी हर सक्सेस में इन सबको याद करेंगे। [प्रशंसा] इन सबके लिए थैंकफुल होंगे और इसलिए इन्हें एक एसेट के तौर पर यहां से लेकर के निकलना भूल मत जाना छोड़ मत जाना साथ ले जाना मेरा सुझाव होगा कि जातेजाते यहां के हर सदस्य मिलकर के जाइए और आप कहीं भी रहे कोशिश कोशिश करिएगा यह रिश्ता हमेशा हमेशा ताजा बना रहे।