PM Modi's remarks at the India-Japan Joint Economic Forum | English Subtitles
योर एक्सीलेंसी मेरी छोटी बहन प्रधानमंत्री ताकाई जी दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स नमस्कार कोचवा भारत जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में आप सभी के बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आप में से कई कंपनियां भारत के साथ लंबे अरसे से जुड़ी है। कुछ तो 100 साल से पहले से है। और जो नए साथी इस फोरम के साथ जुड़ रहे हैं। मैं उन्हें भारत जापान सक्सेस स्टोरी का भाग बनने पर हार्दिक बधाई देता हूं। फ्रेंड्स भारत जापान संबंध वाकई बहुत स्पेशल है। हमारी इकोनॉमिक पार्टनरशिप की सफलता के कई उज्जवल उदाहरण है। अभी-अभी हमने हरियाणा के खरखौदा में Maruti Suzuki के नए प्लांट का उद्घाटन किया। आज पूरे विश्व में Suzuki की दो तिहाई कार्स भारत में बनती है और 100 से अधिक देशों को एक्सपर्ट होने जा रही है। प्रधानमंत्री ताकाई जी मुझे बताया गया है कि आपको मोटर बाइक का बहुत शौक है। हमें बहुत खुशी है कि कासाकी Yamaha और Honda की बाइक्स भी भारत में आज विश्व भर में एक्सपोर्ट होती है। इसी तरह एयर कंडीशनर हो या पावर ग्रिड इक्विपमेंट प्रसीजन मैन्युफैक्चरिंग हो या मेडिकल टेक्नोलॉजी जब जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़ती है तो पूरी दुनिया को फायदा होता है। फ्रेंड्स आज आर्थिक दुनिया सप्लाई चेन में रुकावटें, ट्रेड में अनिश्चितता और ग्लोबल डिमांड में गिरावट से जूझ रही है। लेकिन जैसे कहा जाता है व्हेन द गोइंग गेट्स टप द टप गेट गोइंग। भारत विश्व की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकॉनमी है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही। इतना ही नहीं पिछले 12 वर्षों में हम भारत में काइजन फिलॉसफी यानी कंटीन्यूस इंप्रूवमेंट अपनाते हुए अपनी इकोनॉमिक डीएनए को ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं। कुछ ही महीने पहले हमने टैक्सेशन, गवर्नेंस और ई ऑफ़ डूइंग बिजनेस के लिए नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स किए। हम हर क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल रहे हैं। और कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स में इंसेंटिव दे रहे हैं जिसका लाभ आप सभी उठा सकते हैं। और यही कारण है कि लगातार पिछले चार वर्षों से जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन जेबीआई का सर्वे दिखाता है कि भारत जापानी बिजनेस के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग डेस्टिनेशन रहा है। आज मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। मेरा ऑफिस यानी पीएमओ का दफ्तर एक डेडिकेटेड जापान बिजनेस वीक का आयोजन करेगा। इसमें पीएमओ के वरिष्ठ अफसर आपके साथ विचार विमर्श करेंगे, बैठेंगे। आपकी समस्याओं को समझने के लिए और ई ऑफ डूइंग बिजनेस और बढ़ाने के लिए आपसे खुले मन से चर्चा करेंगे। फ्रेंड्स आज प्राइम मिनिस्टर ताकाई जी और मैंने अपने साझेदारी को और भी गतिशील और गहरा करने का निर्णय लिया है। हमने इकोनॉमिक सिक्योरिटी, एआई, डिफेंस, हेल्थ जैसे अनेक विषयों पर एग्रीमेंट किए जिससे यह पार्टनरशिप फ्यूचरिस्टिक और लिमिटलेस बन जाएगी। हमारी सरकारों के बीच स्ट्रेटेजिक सिनर्जी है, कॉन्फिडेंस है और सबसे बड़ी बात क्लेरिटी है। अब इसे आउटकम्स में बदलने की जिम्मेदारी आप सभी पर है। फ्रेंड्स, आप सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि अगले एक दशक में जापान से भारत में निवेश 10 ट्रिलियन ये के टारगेट को भी पार करें और भारत में जापानी कंपनीज की संख्या भी 10 वर्ष में डबल हो जाए। फ्रेंड्स, मैं आपके समक्ष एक विजन रखना चाहता हूं। मैं एक ऐसा विश्व देखता हूं जहां जापान की टेक्नोलॉजी और भारत का मार्केट पोटेंशियल मिलकर सेमीकंडक्टर, फार्मा और क्रिटिकल मिनरल्स में दुनिया को रिजिलियंट सप्लाई चेन प्रस्तुत करें दे जहां जापान का कैपिटल और भारत की एंबिशन मिलकर शिप बिल्डिंग मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी में नई ग्लोबल लीडरशिप तैयार करें। जहां भारत और जापान के स्टार्टअप से एआई क्वांटम और बायोटेक में विश्व के नए जनरेशन सॉलशंस आए और एरोस्पेस और डिफेंस में अभूतपूर्व सहयोग से हम ग्लोबल सिक्योरिटी में योगदान मजबूत करें। फ्रेंड्स आइए ट्रस्ट और ऑप्टिमिज्म से भरी इस साझेदारी से म्यूचुअल ग्रोथ और ग्लोबल गुड का मार्ग प्रशस्त करें। जैसे Toyota वाले कहते हैं आइए मिलकर लेट अस गो प्लेसेस। बहुत-बहुत धन्यवाद।