Speech
Narendra Modi  ·  2026-08-08 00:00

From rockets to chips! That's how reforms are opening doors for India's youth..

साथियों विकसित भारत की इस यात्रा में आपकी भूमिका बहुत बड़ी है। देश का युवा जितना सशक्त होगा उतना ही देश सशक्त होगा। इसी सोच के साथ हमने कई ऐसे सेक्टर्स ओपन किए हैं जहां युवाओं के लिए एंट्री ही एक तरह से बंद हुआ करती थी। सरकार की आधुनिक नीतियों की वजह से आज देश में युवाओं के लिए नए-नए सेक्टर्स भी बन रहे हैं। साथियों, पिछली बार जब मैं आपके सीनियर्स के कन्वोकेशन से वर्चुअली जुड़ने का मुझे अवसर मिला था। तब मैंने युवाओं के लिए स्पेस सेक्टर में हो रहे रिफॉर्म्स की चर्चा की थी। तब तक इस सेक्टर में लगभग पूरा काम सरकार ही करती थी। लेकिन आज वही स्पेस सेक्टर हजारों युवाओं के लिए नए अवसरों का आकाश बन चुका है। आज हमारे युवा अपने लॉन्च व्हीकल्स बना रहे हैं। रॉकेट ल्च कर रहे हैं और ऐसी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं जो दुनिया के गिनेचुने देश ही हासिल कर पाए हैं। मुझे विश्वास है आज कहीं ना कहीं देश का कोई युवा इंजीनियर गर्व से कह रहा है फर्स्ट इन माय ब्लड लाइन टू बिल्ड अ रॉकेट सेमीकंडक्टर सेक्टर का उदाहरण भी हमारे सामने है। जब हमने इस दिशा में कदम बढ़ाया तो कुछ लोगों ने सवाल उठाए कहां गया? भारत यह नहीं कर पाएगा। लेकिन आज पहली सेमीकंडक्टर यूनिट्स में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। और मैं साफ मानता हूं चीप से लेकर के शिप तक सब कुछ यहीं पर आप ही के हाथों से बनेगा। और कहीं कोई युवा पूरे आत्मविश्वास से कह रहा है फर्स्ट इन माय ब्लड लाइन टू मेक अ चीप इन इंडिया। साथियों आज आप हमारे ड्रोन सेक्टर को भी देखिए। आज इस सेक्टर में युवा नईनई संभावनाएं तैयार कर रहे हैं। कहीं ड्रोन से खेतों में काम लिया जा रहा है। ड्रोन दवाइयां पहुंचा रहा है। ड्रोन देश की रक्षा सुरक्षा में मदद कर रहा है। और आज कहीं कोई युवा कह रहा है फर्स्ट इन माय ब्लड लाइन टू मेक अ ड्रोन। साथियों भारत के स्टार्टअप रिवोल्यूशन को इसी पीढ़ी के आप जैसे युवाओं ने ही तराशा भी है, ताकत भी दी है। इसी इंस्टट्यूट से कितने ही फाउंडर्स निकले हैं। अगर एक इंस्टट्यूट से इतना कुछ हो सकता है तो सोचिए पूरे देश में कितनी बड़ी ताकत तैयार हो रही है। यूनिकॉर्न्स, डिजिटल पेमेंट्स, finटेक रिवोल्यूशन इन सभी ने देश के लाखों युवाओं को पहली बार कुछ नया करने का अवसर दिया है। साथियों, अभी ऐसे भी अनेक सेक्टर्स हैं जहां भारत अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा है। और बड़ी जिम्मेदारी के साथ और बड़ी उम्मीदों के साथ देश आप जैसे युवाओं की ओर देख रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा सेंटर्स, क्रिटिकल मिनरल्स, डीप सी एक्सप्लोरेशन, बैटरीज, पावर शॉर्टेज, एनर्जी सिक्योरिटी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग ऐसे अनेक क्षेत्र आपके टैलेंट, आपके इनोवेशन और आपकी लीडरशिप का इंतजार कर रहे हैं और मैं भी इंतजार कर रहा हूं।