Speech
Narendra Modi  ·  2026-08-08 00:00

Your biggest competition is with yourself - PM's golden message to IIT graduates..

साथियों अब मैं आपसे थोड़ा डिस्ट्रक्शन की बात करूंगा। जब हम बड़े गोल्स को अचीव करने के लिए प्रारंभ करते हैं, निकलते हैं तो एक बड़ा डिस्ट्रक्शन भी हमारे सामने आता है। यह डिस्ट्रक्शन होता है एक दूसरे से कंपैरिजन का। किसी को क्या पैकेज मिला? कौन किस कंपनी में गया? किस शहर में गया, किस देश में गया, किसने स्टार्टअप शुरू किया? आज के सोशल मीडिया के दौर में यह तुलना कभी खत्म नहीं होती। लेकिन याद रखिए जिंदगी कोई लीडर बोर्ड नहीं है। आपकी असली दौड़ किसी और से नहीं खुद अपने आप से है। [प्रशंसा] हर दिन कल से बेहतर बनने की कोशिश करते रहिएगा। साथ ही अपनी फिजिकल हेल्थ, अपनी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखिएगा।