PM Modi interacts with India's CWG champions
[संगीत] इंडिया मेरे फ्रेंड्स सर्कल मुझे वो बोलते थे कि तू के मोदी से मिल रही है तो आज मैं आपसे मिली हूं सर मैं उनको बोल पाऊंगी कि हां मैं मोदी जी से मिली हूं। [संगीत] इतने आंसू टपक रहे थे मुझे लगता है कि आंसू के हर बूंद से जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा है। क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी? उस मैप पर नजर जाना। मैं सच बताता हूं। लंबे समय तक लोगों को याद 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे और मेरी पाकिस्तान के साथ पहली फाइट आ गई थी। वो फाइट तो मैं जीत गया और फिर वो मेरे को बोला कि बोला भाईजान आपका नाम नरेंद्र है। आपके कोच का नाम नरेंद्र है। [हंसी] आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है। [संगीत] मेरे यहां मुझे यहां लगभग 12 13 साल हो गए। इसी मकान में अगर मैंने रेगुलरली और हर बार किसी को रिसीव किया है, किसी को मैं मिला हूं तो खिलाड़ी है। पिछले 10 12 सालों के आप लोगों के पुरुषार्थ के कारण भारत को लगातार विजय दिलाने के आपके प्रयासों के कारण और उत्तरोत्तर सफलता में नई ऊंचाइयां पार करने की परंपरा के कारण जो काम शायद हम स्कूलों में जाकर कहे कि नहीं नहीं खेलना चाहिए ये करना करना चाहिए। वह काम स्कूलों में जाकर के हम कर सकते थे। उससे ज्यादा आपका मेडल उनको इंस्पायर करता है। तुमने मुझे वादा किया था पिछली बार कि तुम्हारी दोनों बेटियां खिलाड़ी बन जाएगी। हां जी। अभी वे उम्र की छोटी है। अगले कॉमनव्थ में एक घर में तीन मेडल लाके दिखाई। पक्का? [हंसी] जब मैं दौड़ रहा था जब मेरा इवेंट था 29 को तो उस दिन गुरु पूर्णिमा थी तो उस दिन मैंने मेरे गुरु को मैंने एक गिफ्ट दे दिया। बड़ी शान बढ़ाई आपने। इतने आंसू टपक रहे थे। मुझे लगता है कि आंसू के हर बूंद से जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा है। मैं बहुत ज्यादा खुशी थी। इमोशनल भी थे उसी दिन। खुशी ज्यादा था। और मैं इसलिए रोई थी कि मेरा पेरिस ओलंपिक में मेरा एक केजी में मेडल रह गई थी और एक प्लेयर्स की लाइफ में क्या-क्या हमको फेस करना पड़ता है तो ये चार साल के अंदर में कितना क्या-क्या कुछ मैंने फेस किया था हर टाइम इंजरी चल रहे थे और फैमिली प्रॉब्लम वो सब हो रहा था तो बहुत मुश्किल से मैं ये चार साल फेस किया था तो वो सब जब पोडियम में जब मैं खरीद थे सर सर और हमारी जो फ्लेग ऊपर जाते हैं और हमारे नेशनल एंथम जब बजते हैं तो सर हम रुक नहीं सकते सर अपना आप आंसू निकलते हैं वो बहुत बहुत बढ़िया [प्रशंसा] आपके इस अचीवमेंट को सिर्फ आपका अचीवमेंट मानता हूं ऐसा नहीं है। ये आपका विजय आने वाली पीढ़ियों के लिए [नाक से की जाने वाली आवाज़] बहुत बड़ी प्रेरणा बन जाता है। सब डर रहे थे हमसे कि इंडिया के साथ फाइट आ गई। अब तो हम पहली फाइट ही हार जाएंगे। हमारा मेडल भी नहीं आएगा। यानी मान के चलते हैं। हां सर। क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वालों से झगड़ा कर रही थी? हम लोगों का तो इतना अच्छा परफॉर्मेंस था। लास्ट डे था और सब जीत के गए थे और पूरा इंडिया के लोग थे। तो थोड़ा सा मुझे बुरा लग रहा है। [हंसी] तो मैंने उनको अच्छे से बोला रिक्वेस्ट किया था सर। फिर उन्होंने मान भी लिया। अभी चेंज भी हो गया सर। इस विजय की परिस्थिति खुशी आनंद अपने साथियों के साथ और गेम पूरे हो चुके हैं तो एक हंसी मजाक मस्ती का मूड ऐसे समय उस मैप पर नजर जाना और उसको रजिस्टर करना और तुरंत सिर्फ मेडल लेते समय देश खड़ा हो जाता है। ऐसा नहीं भीतर से देश का भाव मैं सच बताता हूं। यह वीडियो सामान्य नहीं है आपका। लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा। ये बॉक्सिंग वालों से भी दुनिया के खिलाड़ी अब डरने लगे हैं। [हंसी] जरूर सर पूरे सभी डरे हुए थे। एक के बाद एक गोल्ड मेडल गोल्ड मेडल आ रहे थे और मतलब पूरा लास्ट में ऐसे धमाका जैसा हो गया बिल्कुल जिस तरीके से हम लोगों को सपोर्ट मिल रहा है हमें बैक टू बैक कंपटीशन मिल रहा है वो एक बहुत बड़ी बात है और हमारे जितने भी यंग एथलीट है वो लोग सभी जैसे खेलो इंडिया स्कीम से आए हुए हैं और ये एक बहुत बड़ा चेंजेस ला रहा है पूरे स्पोर्ट्स में ही अगर आप लोग खेलो इंडिया को की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं और प्रतिष्ठा सिर्फ वहां जाकर के रिबिन काटने से नहीं होगी। आप वैसे ही खेलेंगे जैसे एक छोटा विद्यार्थी एक छोटा नौजवान छोटा खिलाड़ी खेलता है। यह बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन करेगा क्योंकि अभी तो हमें बहुत आगे जाना है। बहुत मेडल लाने हैं। कारगिल विजय दिवस पर किसकी विजय हुई उस दिन कारगिल डे था वैसे और जिस दिन मैंने पाकिस्तान के साथ फाइट किया था सर वो उसी दिन का था तो मैं एक इंडियन आर्मी से हूं तो मैंने उस दिन अ मैं पहले से बहुत वो था कि सर पाकिस्तान को हराना है तो मैंने [हंसी] वो कम पाकिस्तान एक तरफा मैंने 5 जीरो से हराया तो मैंने हमारा इंडियन आर्मी कागज हीरो को मैंने किया था। सर आपको यह याद रहना और आप स्वयं फौज से हैं तो मैं जरूर मानता हूं कि देश के वीर जवानों को आपने जो भाव प्रकट किया ना कि मैं कारगिल के विजेताओं को मेरा मेडल समर्पित करता हूं। उसने उस विजय पर चार चांद लगा दिए और जिसको पराजित करना था उसी को किया आपने [हंसी] वो पाकिस्तान की बात चल रही मुझे किस्सा याद आ गया सर 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे और मेरी पाकिस्तान के साथ पहली फाइट आ गई थी और वर्ल्ड मिलिट्री गेम था तो मिलिट्री वालों के फोन आए कि भ पाकिस्तान से नहीं आना है तो फिर मैं फर्स्ट राउंड 40 एक से जीत जीत गया सेकंड राउंड 32 से जीत गया पर दोनों के सर लग गए आपस में तो दोनों के लग गए कट और फाइट तो मैं जीत गया। हां। उसके बाद फिर दोनों चले गए हॉस्पिटल में टाके लगवाने के लिए। फिर 2014 में आप फर्स्ट टाइम प्रधानमंत्री जी में आए थे और जो हमारे साथ आर्मी का कोच गया हुआ था उसका नाम नरेंद्र राणा था। और फिर वो कई देर तक सोच के मेरे को बोला कि भाईजान एक बात बोलूं? हां बोलो। मतलब भाईजान आपका नाम नरेंद्र है। आपके कोच का नाम नरेंद्र है। [हंसी] आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है। [हंसी] सिर्फ आपने मेडल की संख्या बढ़ाई ऐसा नहीं है। आपने एक पीढ़ी को तैयार किया। मेरे मन में भी धग-धग धग-धग हो रहा था। आप चिंता मत कीजिए। [हंसी] पर आज आज आपको बोलने में भी मेडल मिलने वाला है। मेरे फ्रेंड सर्कल में किसी ने बोला था कि मैं उनको कुछ बोलती थी भैया तुम्हारे अच्छे के लिए तुम करो तो अक्सर मुझे वो बोलते थे कि तू के मोदी से मिल रही है। हम हरियाणवी में बोल देते हैं सर कि क्या तू मोदी से मिली हुई है कि तेरी बात माने। तो आज मैं आपसे मिली हूं सर। मैं उनको बोल पाऊंगी कि हां मैं मोदी जी से मिली हूं। [प्रशंसा] कम गेम्स में मैडन सिल्वर मैडन जीता। फिर मैंने क्रेडिट साहब को दिया सपना तो था एक बार मेडन जी के लेके आने के लिए बट ट्रेनिंग का सेंटर नहीं था मैंने स आने के बाद मैं बहुत ट्रेनिंग करके मेडन जीत पा रहा इसलिए बहुत खुशी से मैंने सर को क्रेडिट दिया था क्योंकि बहुत इंप्रूव हुआ मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान का विषय है मेहनत आपने की और मुझे याद किया मैं आपका बहुत आभारी हूं दोस्त वाराणसी में खेल तुम प्रैक्टिस कर रही थी ना जी सर बहुत कैसा बना स्टेडियम सर अच्छा बना है। वहां पे मैं 101 दिन के लिए ट्रेनिंग करने गई थी क्योंकि मैं मंदिर गई थी तो वहां पे ही ट्रेनिंग करके आई थी हम और मैं वहां पे मतलब सेटल भी होना चाहती हूं क्योंकि मुझे काशी विश्वनाथ बहुत अच्छा लगता है सर। भोपाल में ट्रेनिंग कर रहे थे। जी सर 2008 तो उज्जैन जाते थे कि नहीं? जी सर उज्जैन भी गई थी सर। अच्छा महाकाल के बाद भी गई। जी सर। काशी विश्वनाथ के पास हुआ ही है एक बार। ये सावन महीना तो अभी है। वहां घर जाके फिर उसके बाद जाऊंगी सर। ठीक है। साईं ने भी सर बहुत सपोर्ट किया है मुझे। इसके कारण ही मैं यहां तक पहुंची हूं सर और मैं खेलो इंडिया स्कीम में भी थी। 2018 में जो फर्स्ट खेलो इंडिया हुआ था उसमें मेरा सिल्वर मेडल था। वहां पे भी मैंने आपको देखा था ओपनिंग सेरेमनी में तो उसमें मेरा मेडल था तो मेरे को स्कीम भी मिल गया और मैं यहां तक पहुंची हूं सर। स्पोर्ट्स व्यवस्था एक बात है। लेकिन देश मेडल तब प्राप्त करता है जब देश में स्पोर्ट्स कल्चर बनता है। दोस्तों आपने बहुत बड़ा काम किया है। देश का नाम रोशन किया है। आपको मैं बहुत बधाई देता हूं और आप विश्वास कीजिए। आगे भी आप विजय होंगे और फिर से एक बार यहीं पर हम मिलेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। [प्रशंसा] ये लगातार तीसरी बार देश को मैडम दिलवाया है। बहुत आशीर्वाद बेटा और थैंक यू सो मच मैं सर के हाथ से [हंसी] मेरा कल बर्थडे था तो आज सर बहुत बधाई वाह [संगीत] यार एक ही दिन [संगीत] जो खेलेगा वो खिलेगा।