Speech
Narendra Modi  ·  2026-08-10 00:00

Your name is Narender. Your coach is Narender. Your PM is Narendra' - The hilarious experience!

वह पाकिस्तान की बात चल रही, मुझे किस्सा याद आ गया, सर। 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे और मेरी पाकिस्तान के साथ पहली फाइट आ गई थी। और वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे, तो मिलिट्री वाले के फोन आए कि भई पाकिस्तान से नहीं हारना है। तो फिर [हंसी] मैं फर्स्ट राउंड चार एक से जीत जीत गया। सेकंड राउंड थ्री टू से जीत गया। पर दोनों के सर लग गए आपस में। तो दोनों के लग गए कट। वो फाइट तो मैं जीत गया। उसके बाद फिर दोनों चले गए हॉस्पिटल में टांके लगवाने के लिए। फिर 2014 में आप फर्स्ट टाइम प्रधानमंत्री जी में आए थे और जो हमारे साथ आर्मी का कोच गया हुआ था उसका नाम नरेंद्र राणा था और फिर वो कई देर तक सोच के मेरे को बोला कि भाईजान एक बात बोलूं हां बोलो बोला भाईजान आपका नाम नरेंद्र है आपके कोच का नाम नरेंद्र है आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है