Speech
Narendra Modi  ·  2026-08-02 00:00

This is the kind of trend India actually needs 🇮🇳

युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। लेकिन जब यही शक्ति नशे की गिरफ्त में आ जाए तो राष्ट्र निर्माण की गति [संगीत] धीमी हो जाती है। नशा एक ऐसी लत होती है जिस पर काबू नहीं पाया गया तो वो उस व्यक्ति का पूरा जीवन तबाह कर देती है। हम अपने देश के युवा को जितना ज्यादा बड़े लक्ष्यों से जोड़ेंगे उतना ही वो छोटी-छोटी गलतियों से बचेंगे। [संगीत] माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 और नशा मुक्त भारत के निर्माण के विज़न के अनुरूप युवाओं को नशे के [संगीत] कुचक्र से बचाने हेतु माय भारत द्वारा शुरू किया गया है। नशा मुक्त युवा [संगीत] फॉर विकसित भारत अभियान जहां काशी से लेकर शिलंग तक युवाओं में जगाई गई नशा मुक्ति [संगीत] की अलख जिसके अंतर्गत देश की सांस्कृतिक राजधानी बनारस में आयोजित युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन में 120 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों के 600 से अधिक यंग लीडर्स ने नशा मुक्त भारत [संगीत] का विज़न प्रस्तुत करते हुए 5 साल का रोड मैप निर्धारित किया। इसी से प्रेरणा लेते हुए 21 सितंबर 2025 को पूरे देश में 2370 से अधिक जगहों पर 60 से अधिक आध्यात्मिक [संगीत] संगठनों द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत युवा शिखर सम्मेलन आयोजित किए गए। जहां लाखों युवाओं ने नशा मुक्त और स्वदेशी अपनाने की शपथ ली। माय भारत का यह अभियान पूर्वोत्तर के हर युवा तक पहुंचे। इसके लिए मेघालय की राजधानी [संगीत] शिलंग के इंडियन इंस्टट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में युवाओं की [संगीत] प्रतिभा व ऊर्जा को प्रभावी ढंग से सही दिशा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। विकसित भारत के निर्माण के लिए नशा मुक्ति बेहद जरूरी है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा आज किया जा रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ। जहां देश के 1 करोड़ से अधिक युवा नशा मुक्ति के संकल्प के साथ लेंगे हर सप्ताह नए युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प। वहीं 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों, 7000 से अधिक ब्लॉक वाइज माय भारत [संगीत] वालंटियर्स, औद्योगिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, हजारों माय भारत [संगीत] यूथ क्लब और एनजीओ द्वारा प्रत्येक रविवार नशा मुक्ति पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पोर्टल पर चल रही कल्चरल गतिविधियों के अंतर्गत लोकगीत, लघु फिल्म एवं रील, चित्रकला, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता, वाद-विवाद एवं नारा लेखन जैसी [संगीत] प्रतियोगिताओं के माध्यम से लाखों युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट किया जाएगा। विभिन्न कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थाओं में इसी थीम पर माय भारत द्वारा युवा कनेक्ट कार्यक्रम [संगीत] आयोजित कराए जा रहे हैं। जहां युवाओं को विकसित भारत के निर्माण हेतु [संगीत] नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा। युवा है भारत का कर्णधार। [संगीत] देश की जिम्मेदारी लेने के लिए है तैयार। नशा मुक्त युवा फर विकसित भारत।