Speech
Narendra Modi  ·  2026-08-02 00:00

A clarion call for a 'Nasha Mukt' Bharat! PM launches remarkable nationwide movement.

आज जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है तो इसके लिए आवश्यक है देश का युवा तन से स्वस्थ हो मन से स्वस्थ हो आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग्स जैसी घातक आदत से हमेशा हमेशा दूर ही रहे दूर हो। यही इस अभियान का उद्देश्य है। इसलिए हम सबको यह संकल्प लेना है। हमारे युवा नशे और ड्रग्स के खतरों को समझे। हर तरह से जागरूक रहे और उससे दूर रहे और इस संकल्प में अब राष्ट्रीय नशा मुक्त युवा अभियान की बड़ी भूमिका है। साथियों काशी का सांसद होने के नाते मुझे इस बात की खुशी है कि यह अभियान का पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले साल काशी की पवित्र धरती से शुरू हुआ था। इसलिए वैज्ञानिक स्पष्टता के साथ-साथ इसमें आध्यात्मिक ऊर्जा भी है, संतों के आशीर्वाद भी है और महान सांस्कृतिक विरासत भी है। इसमें वो सांस्कृतिक समर्पण भी है जिसने सदियों से नशे को खारिज किया है। यही वजह है देश के 125 करोड़ से अधिक आध्यात्मिक 125 125 आध्यात्मिक संगठन करोड़ों करोड़ देशवासियों के हित के लिए आज हमारे साथ जुड़ चुके हैं। सामाजिक संगठनों ने, एनजीओस ने इस दिशा में संकल्प लिया है। सबने मिलकर काशी डिक्लेरेशन के जरिए रोड मैप तय किया है। और आज हम देख रहे हैं काशी से उठा वह कल्याणकारी विचार। अब यह एक नेशनल प्रोजेक्ट बन गया है। आज से देश भर में नशा मुक्त युवा अभियान आरंभ हो रहा है। साथियों कुछ काम ऐसे होते हैं जो व्यक्तिगत रूप से कोई प्रयास करें तो कभी-कभी निराश हो जाता है। थकान महसूस करता है। लंबी दूरी चलने में मन तैयार नहीं होता है। लेकिन जब सामूहिक अभियान बन जाता है। कंधे से कंधा मिलाकर करोड़ों लोग चल पड़ते हैं। तो ऐसे सभी जो व्यक्तिगत रूप से कुछ अपने आप नहीं कर पाते हैं उनको भी एक नई ऊर्जा मिल जाती है। सामूहिकता की एक ताकत होती है। और आज उस ताकत को लेकर के यह अभियान हर युवा मन को छूने वाला है। थोड़ी देर पहले देश के लाखों युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली है। आपने अपने जीवन को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया है। आपने अपने स्कूल, अपने कॉलेज और अपने समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया है। साथियों, आज लिया गया यह संकल्प आने वाले 100 सप्ताह तक लगातार ऐसे ही आगे बढ़ेगा। हर रविवार कला, संस्कृति, स्पोर्ट्स, मेडिटेशन, अध्यात्म और सेवा से जुड़ी गतिविधियां होगी। नशा मुक्ति का संदेश नए लोगों तक पहुंचेगा। आने वाले 100 रविवार नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम होंगे। 100 मजबूत स्टेप्स