Speech
Narendra Modi  ·  2026-07-17 00:00

The roadmap to a Viksit Punjab... PM Modi shares the blueprint

साथियों पंजाब का सामर्थ्य अद्भुत है। यहां के किसानों में यहां के नौजवानों में बहुत क्षमताएं हैं। पंजाब तेजी से विकसित हो सकता है। इसके लिए यहां भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी है। आप सभी के सामने बीजेपी की राज्य सरकारों का उदाहरण है। जब से दिल्ली में डबल इंचार्ज सरकार बनी है, तब से दिल्ली के विकास को नई गति मिली है। आपके पड़ोस में हरियाणा है। वहां बीजेपी की डबल इंजन सरकार किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देती है। पंजाब में किसानों को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है। केंद्र और हरियाणा सरकार कर्मचारियों को 60% डीए दे रही है। यहां 60% तो छोड़िए जो मिल रहा है उसकी भी कोई पक्की गारंटी नहीं है। कर्मचारियों को अपना हक पाने के लिए भी धरना देना पड़ता है। और बहनों बेटियों की पीठ पर तो इन्होंने छुरा फूंका है। बड़ी-बड़ी बातें करके वोट तो ले लिया लेकिन पूरे 50 महीने चुप रहे। वायदे की याद तक नहीं आई। अब तक बहनों के खाते में ₹00 आ जाने चाहिए था। लेकिन बहनों को सिर्फ झूठ मिला। और साथियों पंजाब में जो कांग्रेस पार्टी है उसका भी अपना ही रोना धोना चल रहा है। पंजाब में कांग्रेस में कुर्सी का किस्सा ही खत्म नहीं हो रहा। यह इसलिए नहीं लड़ रहे कि पंजाब का हित कैसे होगा। इनकी लड़ाई इसलिए है कि इनकी जो कुर्सी है वह किसके पास रहेगी। और साथियों अकाली दल का भी यही हाल है। वह भी अपने ही स्वार्थों में उलझे हुए हैं। उनको भी पंजाब के लोगों की कोई परवाह नहीं है। साथियों, पंजाब में असली बदलाव भाजपा ही ला सकती है। पंजाब को विकसित बनाने का काम भाजपा ही करेगी। पंजाब को आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा ही करेगी। पंजाब में नया निवेश आए। पंजाब में रोजगार के नए अवसर बने। पंजाब में बड़े प्रोडक्ट दुनिया के कोनेकोने में पहुंचे। यह काम राज्य में बीजेपी की सरकार ही करेगी।