Speech
Narendra Modi
·
2026-07-17 00:00
PM Modi pays tribute to Sardar Teja Singh Samundri on his 100th Shahadat Diwas
साथियों आज के दिन मैं इस मंच से पंजाब के महान सपूत सरदार तेजासी समुंदरी जी को भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। आज उनका 100वां शहादत दिवस है। उन्होंने अंग्रेजी शासन काल में सिख हितों की रक्षा के लिए अनेक आंदोलन किए। सरदार तेजा सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया। आज से शुरू हो रहे उनके शहादत वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों से हम सभी को प्रेरणा मिलेगी।