Speech
Narendra Modi  ·  2026-07-11 00:00

PM Modi’s speech at the India-New Zealand Business Event in Auckland

योर एक्सीलेंसी प्राइम मिनिस्टर क्रिस्टफन भारत और न्यूजीलैंड के बिजनेस लीडर्स आप सबको मेरा नमस्कार की ओरा ऑल में आप सबके बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं प्रधानमंत्री लक्षण का उनके सकारात्मक विचारों और भारत के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए विशेष आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी की उपस्थिति न्यूजीलैंड की इनोवेशन एंटप्राइज और फ्यूचर ओरिएंटेड सोच का प्रतीक है। भारत की ओर से मैं 140 करोड़ लोगों की एस्पिरेशंस और एंबिशंस का संदेश लेकर आया हूं। फ्रेंड्स, यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और न्यूजीलैंड के संबंध एक टर्निंग पॉइंट पर है। आज हम अपने संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के सूत्र में बांध रहे हैं। यह केवल एक डिप्लोमेटिक माइलस्टोन नहीं है। यह हमारे साझा भविष्य का एक नया संकल्प है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है। यह आप सभी के लिए मार्केट एक्सेस, इन्वेस्टमेंट, सर्विसेस, टेक्नोलॉजी और टैलेंट मोबिलिटी के नए अवसर लेकर आएगा। मुझे विश्वास है कि नए जोश और उत्साह के साथ काम करते हुए हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दो गुना बढ़ाएंगे। न्यूजीलैंड द्वारा अगले 15 वर्षों में भारत में 20 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट किया गया है। यह केवल निवेश का नहीं है बल्कि भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनने का भी कमिटमेंट है। फ्रेंड्स आज भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकॉनमी है। हमारी बढ़ती मिडिल क्लास लार्ज स्केल डिजिटल एडप्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर पुश भारत को एक यूनिक ग्रोथ स्टोरी बनाते हैं। भारत में हमने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को गवर्नेंस का आधार बनाया है। आज भारत में पॉलिसी स्टेबिलिटी है, पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है। और ग्रोथ की कंटिन्यूटी है। इसलिए आज विश्व को हमारा संदेश है इंडिया इज नॉट ओनली अ मार्केट। इंडिया इज अ लॉन्च पैड फॉर ग्लोबल ग्रोथ। [प्रशंसा] भारत में बन रहे इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए मैं कुछ उदाहरण आपके सामने रखना चाहूंगा। भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हमने प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम शुरू की है। पीएलआई इसके अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग से लेकर टेक्सटाइल जैसे 14 सेक्टर्स में लगभग 20 बिलियन डॉलर का सपोर्ट दिया जा रहा है। मैं आप सभी को इस मैन्युफैक्चरिंग मोमेंटम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। भारत में एयरपोर्ट्स, रीजनल कनेक्टिविटी, एयर कारगो और टूरिज्म तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एिएशन मार्केट है। हम मिलकर कारगो कॉरिडोर, फ्लाइट कनेक्टिविटी और जॉइंट टूरिज्म पैकेजेस बना सकते हैं। टीवी, एप्पल्स, हनी और सी फूड के लिए पेरिसेबल कार्गो सॉलशंस विकसित किए जा सकते हैं। न्यूजीलैंड के पास हॉर्टिकल्चर, डेरी साइंस और फॉरेस्ट्री में विशाल एक्सपर्टीज है। भारत के पास कंज्यूमर मार्केट, फूड पार्कक्स और एग्रीटेक टैलेंट की ताकत है। हम मिलकर फार्म टू मार्केट वैल्यू चेस और ग्लोबल एक्सपोर्ट प्लेटफार्म बना सकते हैं। फिनटेक में आज भारत ग्लोबल लीडर है। आज दुनिया की 50% रियल टाइम डिजिटल पेमेंट्स भारत में होती है। हम डिजिटल पेमेंट्स के साथ-साथ ग्रीन बंड में भी आगे बढ़ सकते हैं। हमने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट पार्टिसिपेशन के लिए खोल दिया है। आज भारत में 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स है और अब तो एक यूनिकॉर्न भी बन गई है। दोनों देशों की कंपनियां भारत के स्पेस इकोसिस्टम के साथ मिलकर स्मॉल सेटेलाइट्स, रिमोट सेंसिंग और ओशन मॉनिटरिंग में काम कर सकते हैं। भारत में स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत 100 सिटीज में 8ाउज से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। हम मिलकर अर्बन मोबिलिटी, वाटर मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। फ्रेंड्स, मैं मावरी बिजनेस लीडर्स का विशेष अभिनंदन करता हूं। भारत की सभ्यता और मावरी ट्रेडिशन दोनों में प्रकृति समुदाय और सस्टेनेबिलिटी के प्रति गहरा सम्मान है। हमारे एफटीए में भी मावरी बिजनेसेस के लिए अवसरों को विशेष स्थान दिया गया है। हमारी इन साझा मूल्यों को जोड़कर हम इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल ट्रेड का नया मॉडल बना सकते हैं। फ्रेंड्स मेरा सुझाव है कि हम मिलकर एक बहुत ही एंबिशियस बिजनेस रोड मैप बनाएं। अपनी स्ट्रेंज को जोड़ते हुए हम कम से कम पांच फ्लैशिप प्रोजेक्ट्स की पहचान करें और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए रिव्यू मैकेनिज्म बनाएं। तभी हम अपने संबंधों के पूरे पोटेंशियल को रियलाइज कर सकेंगे और दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरे उतर सकेंगे। मैं आप सभी को इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए आमंत्रित करता हूं। लेट अस मेक आवर पार्टनरशिप अ प्लेटफार्म फॉर प्रोस्पेरिटी ए ब्रीच फॉर इनोवेशन एंड ए फोर्स फॉर ग्लोबल गुड। और मैं चाहता हूं कि न्यूजीलैंड और भारत मिलकर के एक नई शक्ति के रूप में उभरे। और मेरा एक और आग्रह है जैसा अभी आपने बताया कि खेल के हमारे संबंधों के 100 साल हो रहे हैं। ये बड़ा महत्वपूर्ण इवेंट है। इसको तो हम मनाएंगे मनाएंगे। लेकिन क्या कभी यह सोच सकते हैं कि 35 से कम उम्र के [गला साफ़ करने की आवाज़] बिजनेसमैन ऐसा एक बड़ा डेलीगेशन भारत आए और भारत से भी 35 से नीचे की उम्र का एक बिजनेस डेलीगेशन न्यूजीलैंड आए ताकि हम एक नई पीढ़ी को हम तैयार करें। इसी एक शुभकामना के साथ आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। [प्रशंसा]