Speech
Narendra Modi  ·  2026-07-11 00:00

PM Modi's remarks during the Gala lunch hosted by New Zealand PM Christopher Luxon

योर एक्सीलेंसी प्राइम मिनिस्टर क्रिस्टफन दोनों देशों के डेलीगेट्स नमस्कार किओरा [प्रशंसा] मेरे और मेरे डेलीगेशन के उष्मा भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए मैं मेरे मित्र प्रधान प्रधानमंत्री इलेक्शन का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने स्वागत में इतनी गर्मजशी दिखाई है कि ऑकलैंड की सर्दी भी आज कुछ कम लग रही है। इस यात्रा के दौरान न्यूजीलैंड के लोगों से जो स्नेह और अपनापन मिला है, वह हमारे हृदय में हमेशा रहेगा। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री इलेक्शन की भारत यात्रा से हमारे सहयोग के हर क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है। उनके नेतृत्व स्पष्ट विजन और मजबूत प्रतिबद्धता से भारत और न्यूजीलैंड की मृतता को नई गति और नई दिशा मिली है। आज 40 वर्षों के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा हो रही है। और मैं हमेशा कहता हूं कि बहुत सारे अच्छे काम है जो मेरे पहले वाले लोग मेरे लिए छोड़ के गए हैं जो मैं पूरे कर रहा हूं। साथियों, यह हमारे संबंधों के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। फ्रेंड्स, भारत और न्यूजीलैंड का लोकतांत्रिक मूल्यों में दृढ़ विश्वास हमें मिलकर आगे बढ़ने के लिए नेचुरल कंफर्ट प्रदान करता है। पिछले कुछ वर्षों में हमने हमारे संबंधों को अभूतपूर्व गति प्रदान की है। आज की बैठक में हमने हमारे सहयोग को नई गहराई और व्यापकता देने पर विस्तार से चर्चा की। हमने भारत न्यूजीलैंड संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर ले जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत हम हर क्षेत्र में स्पष्ट लक्ष्यों और ठोस परिणामों के साथ आगे बढ़ेंगे। इस वर्ष हमने रिकॉर्ड समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। इस उपलब्धि से दोनों देशों के उद्योगों, किसानों और युवाओं के लिए नए द्वार खुलेंगे। हमें ट्रेड के साथ-साथ ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट का ब्लूप्रिंट हम तैयार कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में हमारे व्यापार में 50% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हमें विश्वास है कि एफटीए अगले 5 वर्षों में हमारे व्यापार को दो गुना करने का मजबूत आधार बनेगा। न्यूजीलैंड द्वारा भारत में 20 बिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट का भी हम विशेष रूप से स्वागत करते हैं। यह न्यूजीलैंड की कंपनीज को भारत की ग्रोथ स्टोरी में लॉन्ग टर्म पार्टनर बनने का अवसर देगा। फ्रेंड्स, हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को सार्थक बनाने के लिए हम दोनों देशों की स्ट्रेंथ को प्रैक्टिकल कोपरेशन में बदल रहे हैं। फिनटेक के क्षेत्र में हम भारत के यूपीआई और न्यूजीलैंड के पेमेंट सिस्टम को जोड़ने पर आगे बढ़ रहे हैं। एग्रीकल्चर डेयरी और फूड प्रोसेसिंग में हमने सहयोग का एक मजबूत खाका बनाया है। इसका लाभ हमारे किसानों और पशुपालकों को मिलेगा। ट्रेडिशनल मेडिसिन में न्यूजीलैंड और भारत दोनों की समृद्ध और जीवंत परंपराएं हैं। आज हमने हमारे स्वास्थ्य सहयोग में ट्रेडिशनल मेडिसिंस की भूमिका बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। रक्षा और सुरक्षा में हमारा बढ़ता सहयोग हमारे गहरे स्ट्रेटेजिक ट्रस्ट का प्रतीक है। पिछले वर्ष किए गए डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट से हमारे सहयोग का मजबूत ढांचा तैयार हुआ है। आज हमने इंडोपेसिफिक में मेरिटाइम कोऑपरेशन के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति बनाई है। बटरल नेवल एक्सरसाइज लॉजिस्टिक सपोर्ट और हाइड्रोग्राफी में सहयोग से हमारा आपसी तालमेल बढ़ेगा। फ्रेंड्स, हमारे संबंधों की सबसे मजबूत ताकत हमारे पीपल टू पीपल टाई है। भारतीय समुदाय के लोगों ने अपने परिश्रम और टैलेंट से न्यूजीलैंड में विशेष स्थान बनाया है। उनकी देखरेख के लिए मैं प्रधानमंत्री इलेक्शन न्यूजीलैंड सरकार और न्यूजीलैंड के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। आज किया गया कल्चरल कोऑपरेशन एमओयू दोनों देशों के आर्ट कल्चर हेरिटेज तथा क्रिएटिव इंडस्ट्रीज में एक्सचेंज को गति देगा। न्यूजीलैंड भारतीय स्टूडेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण डेस्टिनेशन रहा है। हम न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस खोलने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस वर्ष हम दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की 100वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 100 साल पहले मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में हॉकी टीम ने यहां आकर जो इतिहास रचा था वह हमारी खेल साझेदारी को आज भी प्रेरित कर रहा है। इस उपलक्ष पर हम दोनों देशों में कई स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित कर रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाने के लिए हमने स्पोर्ट्स जॉइंट एक्शन प्लान बनाया है। हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रगबी और रगबी इंडिया के कोचिंग प्रोग्राम से अच्छी शुरुआत हुई है। फ्रेंड वैश्विक मंच पर भी भारत और न्यूजीलैंड भरोसेमंद साझेदार और करीबी मित्र है। हमारा मानना है कि वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए यूएन सहित अन्य वैश्विक संस्थानों में रिफॉर्म आवश्यक है। आतंकवाद के विषय पर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने के लिए आज हमने जॉइंट वर्किंग ग्रुप का गठन किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहयोग इंडोपेसिफिक में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। फ्रेंड्स मैं आप सभी को मावरी नव वर्ष मात्र की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जिस तरह तारा समूह को यहां मातिक की नाम दिया गया है। जैसा आपने भी बताया उसे भारत में प्राचीन काल से कृतिका नक्षत्र के रूप में जाना जाता है। मुझे विश्वास है कि मात्र की का यह वर्ष हमारे संबंधों को इन्हीं सितारों की तरह जगमगाने की प्रेरणा देगा। प्राइम मिनिस्टर लक्षण आपकी मित्रता, आपकी प्रतिबद्धता और मेरी न्यूजीलैंड यात्रा को यादगार बनाने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। जैसे रगबी में टीम वर्क और भरोसा जरूरी होता है। वैसे ही हम भी आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। हम एक ही टीम में हैं इसलिए टैकल केवल चुनौतियों को करेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद। ठीक