Speech
Narendra Modi
·
2026-07-11 00:00
A new chapter in India-New Zealand sporting ties... 🇮🇳🇳🇿
100 साल पहले याद रखना और गर्व भी करना 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी और उस टूर में मेजर ध्यानचंद के शानदार परफॉर्मेंस की हर तरफ चर्चा हो रही थी। [प्रशंसा] उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों को भी उनका भी दिल जीत लिया था। [प्रशंसा] साथियों कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में कहूं तो यह कॉलेब का जमाना है। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] न्यूजीलैंड और भारत स्पोर्ट्स में भी बहुत ही शानदार कोलेब कर सकते हैं। जैसे एक उदाहरण रगबी का है। मुझे अभी भी बताया गया है कि कुछ देर पहले ही ऑल ब्लैक्स ने रगबी के मैच में शानदार जीत दर्ज की है। भारत रगमी में न्यूजीलैंड से सीखना चाहता है। भारत भी रगबी में आगे आए। इसके लिए हमें कोच चाहिए, एक्सपर्ट्स चाहिए। इसमें न्यूजीलैंड हमारी बहुत मदद कर सकता है।