The cultural values that unite India and New Zealand, tune in to know!
साथियों भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और बहुत बड़ी समानता है। यह समानता हमारे इंडीजीनस कल्चर की है। इंडीजीनस कल्चर को सेलिब्रेट करने उसको संरक्षण देने की है। और आज मैं मौरी समाज को विशेष रूप से याद करना चाहता हूं। [प्रशंसा] मैंने हाका को केवल एक परफॉर्मेंस के रूप में ही नहीं देखा। मैंने हाका में एक समाज की आत्मा देखी है। [प्रशंसा] उसमें साहस है, आत्मसम्मान है। अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा है। और पूरे समुदाय की सामूहिक शक्ति का एक एहसास है। साथियों माऊरी संस्कृति में एक बहुत सुंदर शब्द है। मना की तांगा मना कि तांगा इसका मतलब है सम्मान देना, अपनापन देना और पूरे मन से उसकी देखभाल करना। भारत में भी हम कहते हैं अतिथि देवो भव। शब्द अलग है, परिवेश अलग है, पहनाव अलग है, भाषाएं अलग है लेकिन भावना बिल्कुल एक ही है। ऐसे ही मारी संस्कृति में परिवार के लिए एक सुंदर शब्द है थानो। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] यानी परिवार। इसमें कई पीढ़ियां होती हैं। रिश्ते होते हैं। पूरा समुदाय होता है। भारत भी परिवार को केवल एक सामाजिक व्यवस्था नहीं मानता। हमारे लिए फैमिली एक इंस्टिट्यूशन है। साथियों मावरी परंपरा का एक और सुंदर विचार है। कैत्या कितांगा कैत्या कितांगा यह हमें सिखाती है कि हम प्रकृति के मालिक नहीं है। हम उसके संरक्षक हैं। भारत में भी कहा गया है भारत में भी कहा गया है माता भूमि पुत्र पृथ्वी [हौसला बढ़ाने की आवाज़] पृथ्वी हमारी माता है। इसी सोच को आधार बनाते हुए हम भारत में धरती मां के संरक्षण के लिए एक पैड मां के नाम प्राकृतिक खेती मिशन जैसे अनेकों अभियान चला रहे हैं।